कांग्रेस को मिले चंदे में 75% गिरावट, तीन साल के निचले स्तर पर
नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) को सौंपी गई कांग्रेस की 2025-26 की वार्षिक अंशदान रिपोर्ट के अनुसार पार्टी को मिले चंदे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान कांग्रेस को कुल 130.7 करोड़ रुपये का चंदा प्राप्त हुआ, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम स्तर है।
यह राशि वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्राप्त 517.4 करोड़ रुपये के चंदे की तुलना में लगभग 75 प्रतिशत कम है, यानी पार्टी का चंदा पिछले साल का महज एक-चौथाई रह गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने कांग्रेस को 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया, जो पार्टी को मिले कुल चंदे का करीब 19 प्रतिशत है। यह ट्रस्ट द्वारा पिछले साल दिए गए 216 करोड़ रुपये की तुलना में महज 11.5 प्रतिशत है।
आयोग को दी गई जानकारी के अनुसार कंपनियों और विभिन्न स्रोतों से मिलने वाले बड़े दानों में आई कमी के कारण यह कुल गिरावट दर्ज हुई है। पार्टी ने इस संदर्भ में अपनी वित्तीय रिपोर्ट आयोग के नियमों के अनुरूप समय पर जमा कराई है।









अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। सबसे पहले करें!